हुकुम सिंह का निधन अपूर्णीय क्षति – योगी आदित्यनाथ ने परिवार को दी सांत्वना

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता तथा शामली से सांसद हुकुम सिंह के कल रात में निधन के बाद आज उनका पार्थिव शव यहां पहुंचने के बाद लोगों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 10:30 बजे उनके आवास पर पहुंचे। और हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री सुरेश राणा, सांसद संजीव बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार भी सीएम के साथ मौजूद रहे। फार्म हाउस के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सांसद के परिवार के लोगों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह, बेटी के बेटे शिवा और परिवार के अन्य लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि सांसद हुकुम सिंह के रूप में पार्टी को अपूर्णीय छवि हुई है। सदन भी सांसद की कमीं को कभी पूरा नही कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि हुकुम सिंह अच्छे व्यवहार और उच्च विचारों के नेता थे। उनके आदर्श लोगों में हमेशा लोगों में जीवित रहेंगे। सीएम ने परिवार के लोगों को बताया कि 15 दिन पहले फोन पर सांसद से वार्ता हुई थी। सांसद गाय पालने के शौकीन थे। उन्होंने परिवार के लोगों से कभी भी कोई तकलीफ होने पर मैसेज के माध्यम से संपर्क करने की बात भी कही। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि आपकी सभी तकलीफों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
अव्यवस्था पर अधिकारियों को फटकार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान रास्ते मे मिली गंदगी पर वहां पर अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ ही दो दिन में वहां पर सफाई करने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हेलीपैड से सांसद के आवास तक सड़क के बेहद खराब होने पर नारागजी जताई। कमिश्नर के साथ कार्यवाहक डीएम व एसडीएम को फटकारा। इसके बाद सीएम शामली से लखनऊ लौटे।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह त्रिपुरा में होने के कारण कैराना नहीं पहुंच सके। उन्होंने फोन पर परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही कहा कि हुकुम सिंह जी के नाम पर कैराना से फार्म तक सड़क बनेगी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह कैराना पहुंचे। उन्होंने कहा कि सांसद हुकुम सिंह के निधन से देश तथा प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है, इसे पूरा नही किया जा सकता।
इससे पहले आज सुबह करीब आठ बजे उनको अंतिम स्नान कराने के बाद पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।




