भागीपुर गांव में एक अजूबा दृश्य देखने को मिला

ना तो वंहा पर कोई डॉक्टर और ना ही कोई कर्मचारी उपस्थित मिले
फूलपुर,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के तहसील फूलपुर के सरायइनायत थाना क्षेत्र के भागीपुर गाँव मे गाँव की हकीकत जानने के लिए जब भागीपुर गाँव मे बने पशुपालन का जायजा लेने पहुंचे तो वंहा का एक अजूबा दृश्य देखने को मिला जो की ना तो वंहा पर कोई डॉक्टर और ना ही कोई कर्मचारी उपस्थित मिले ग्रामीणो का कहना है की यंहा पर सालो से कोई भी कर्मचारी नहीं आता है आता भी है तो दो तीन महीने मे एक बार जो की एक बोर्ड पर लिखा रहता है की कर्मचारियों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर के 12: 30 बजे तक है लेकिन जब वंहा के ग्रामीणो से जानकारी करने के बाद पता चला की यंहा पर सालो से कोई कर्मचारी नहीं बैठता है जिससे ग्रामीणो को परेशानी झेलनी पड़ती है और वंही बगल ही बने उपकेंद्र मे भी कुछ ऐसा ही कारनामा देखने को मिला वंहा पर रूम मे चारपाई पर लगे बिस्तर गवाही देते है की यंहा की हालात कुछ ठीक नहीं है और उसमे बने रसोई घर मे बिस्तर कपडे और बक्शा का अम्बार लगा हुआ है और शौचालय मे लकड़ी इधन रख कर शौचालय का दुरूपयोग देखने को मिला जँहा पर एक तरफ सरकार जनता को जनता की हित के लिए हर सुविधा मुहैया करने मे लगी है वंही दूसरी तरफ लोग उन्हें तार – तार करने मे लगे है इससे साफ जाहिर होता है की कर्मचारियों की कितनी बड़ी लापरवाही है जिसे ना तो ना जनता का डर है और ना ही साशन प्रशासन का और ग्रामीणो का कहना है की जाँच के लिए अधिकारी आते तो जरूर है लेकिन कोई कार्यवाइ नहीं होती जिससे ग्रामीणो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है सायद यही वजह है जो की कर्मचारी अपनी अनुपस्थिति को उपस्थिति का मोहर लगा कर सरकारी विभाग को चुना लगाते है और जनता को भी परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोड़ते देखने वाली बात होंगी की आखिर बेलगाम कर्मचारीयों को पर आखिर क्या कार्यवाई होती है।




