Latest

अनुभवी ड्राइवर रात में चलाएंगे बस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सर्दी और कोहरे का असर यातायात के साधनों पर पडने लगा है। ऐेसे में रेलवे और रोडवेज की तरफ से ट्रेनों, बसों के सुगम संचालन के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

यातायात पर सर्दी और कोहरे का असर

कोहरे में 40 की गति पर चलेंगी बसें

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यानी रोडवेज भी कोहरे में बसों के संचालन के लिए कमर कसकर तैयार हो रहा है। धुंध से पार पाने में तकनीक के साथ ड्राइवरों का अनुभव भी काम आएगा। इसके लिए बसों में उपकरणों को दुरुस्त करने के साथ रात की बसों में अनुभवी चालकों को तैनात किया जा रहा है। इन चालकों की रोजाना काउंसिलिंग भी की जा रही है। कोहरे में बस संचालन के लिए गाइड लाइन भी जारी की गई है।

ठंड और कोहरे को देखते हुए रोडवेज के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है जिसके तहत कोहरे के दौरान बसों की गति को भी नियंत्रित किया गया है। सामान्य दिनों में 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बसें कोहरे के दौरान 40 किमी. प्रति घंटे की गति से संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज टीकेएस बिसेन ने बताया कि प्रयागराज परिक्षेत्र की बसों में उपकरण लगाकर गति को 60-70 किमी. प्रतिघंटे पर फिक्स कर दिया गया है जिससे चाहें भी तो चालक तेज नहीं चल सकते हैं। कोहरे को देखते हुए रात में चलने वाली बसों में अनुभवी चालकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। उनको यह निर्देश दिए जा रहे हैं कि यदि कोहरा घना हो, सामने दिखाई देने में परेशानी आ रही हो तो बसों को खड़ा कर दें। धुंध छंटने पर ही बसों का संचालन शुरू करें।

Related Articles

Back to top button