Latest

अखिलेश यादव आम जनमानस के हितैषी : नरेंद्र सिंह

लाकडाउन के दौरान दुर्घटना में हुई थी मौत, घर पहुँचे सपाई, पार्टी फंड से मिली मदद की दी जानकारी

मेजा, प्रयागराज। समाजवादीपार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने लाकडाउन के दौरान रास्ते मे दुर्घटना के चलते मौत का शिकार हुए, मेजा क्षेत्र के परानीपुर एवं अरई मदरा के तीन लोगों के आश्रितों को समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दी गई एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव जैसा संवेदनशील और आम जन की रहनुमाई करने वाला दूसरा नेता प्रदेश मे और कोई नही है। नरेन्द्र सिंह ने आगे कहा अखिलेश यादव समाजवाद के अग्रदूत की भाँति प्रदेश के हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, यही उनकी खासियत है।
ज्ञात हो कि बीते 7 जून को लाकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अपने घर लौटते समय मध्य प्रदेश के सागर में सड़क दुर्घटना में मेजा क्षेत्र के जितेन्द्र शुक्ल, प्रमोद शुक्ल दोनों चचेरे भाई और इनके एक अन्य सगे रिश्तेदार सुशील तिवारी की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button