प्यार मे अंधी बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर किया भाई का कत्ल, बड़गोहना कला में हुई अमन बिंद की हत्याकांड का हुआ खुलासा

कौंधियारा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़गोहना कला में बृहस्पतिवार की रात रामप्रकाश बिंद उर्फ गुलाब के इकलौते 14 वर्षीय बेटे अमन का कत्ल कर दिया गया।
रात में प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख भाई ने किया था विरोध
रामप्रकाश बिंद अपनी पत्नी कमला देवी के साथ बुधवार को कौंधियारा के ही अगवईया रिश्तेदारी में चले गए थे। बेटा अमन बिंद 14 वर्ष व बेटी जानकी उर्फ प्रीति 16 वर्ष उस दिन घर पर थे। बेटी द्वारा बार-बार बयान बदलने पर पहले ही शक हो गया था।
लेकिन पुलिस द्वारा मोबाइल की कॉल डिटेल के माध्यम से जाँच शुरू हुई तो शक विश्वास में बदलता चला गया।
इश्क में दीवानी बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मासूम अमन के साथ रिश्ते का भी कत्ल कर दिया।
गुलाब की बेटी प्रीति उर्फ जानकी 16 वर्ष का अपने पड़ोसी चंद्रशेखर बिंद के दामाद के भाई शिव शंकर बिंद उर्फ छोटू 19 वर्ष पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद बिंद निवासी बस्तर थाना करछना जो दो भाइयों में छोटा है,उसी से लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
शिव शंकर बिन्द का चंद्रशेखर बिंद बड़गोहना कला के यहां आना- जाना रहता था। बुधवार को प्रीति के मां बाप रिश्तेदारी में चले गए तो प्रीति ने फोन से बात कर शिव शंकर को रात कमरे में बुला लिया।
कमरे में अमन भी सोया था। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख भाई अमन ने मां से बताने की बात कहीं, इश्क में पागल बड़ी बहन ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर रिश्ते का भी कत्ल कर दिया।
कत्ल करने के बाद रात में ही प्रेमी फरार हो गया प्रीति कत्ल से अनजान होने का नाटक करती रही पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया दोनों का मेडिकल कराकर कौंधियारा पुलिस ने आज जेल भेज दिया।
