Latest

अकादमी बीमर्स ने जीता दोहरा खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अकादमी बीमर्स ने प्रीतम नगर ब्वॉयज को 2-0 से हराकर एबोनी बनर्जी स्मृति अंडर-15 फुटबाल प्रतियोगिताB के खिताब पर कब्ज़ा जमाया वहीं अंडर-12 के फाइनल में अकादमी बीमर्स ने एनएफए लूकरगंज को 2-0 से हराया।
इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी के तत्वावधान में एबीआईसी मैदान पर रविवार को खेले गए ख़िताबी मुकाबले में विजेता टीम के हसन अली ने पहला और कप्तान सुरेंद्र कुमार दूसरा गोल किया।
अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल में विजेता टीम के लिए अरमान और समीर ने गोल किया।
कार्यक्रम के अतिथियों बिप्लब् घोष, संजीव चंदा, डॉ. इमरान, डॉ. अजय पाण्डेय, अकरम खान, रविन्द्र मिश्र और डॉ. भास्कर शुक्ल ने पुरस्कार बांटे। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शादाब रज़ा ने धन्यवाद ज्ञापित एवं सहायक प्रशिक्षक अम्बर जायसवाल ने कार्यक्रम संचालन किया। इस मौके पर राजेश कुमार अरोड़ा, मानस हलदार, अशोक पांडेय अंतू, पीके देव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button