Latest
101 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा विश्वकर्मा पूजा एवं शस्त्र पूजा किया गया

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विश्वकर्मा पूजा के दिवस पर 101 रैपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम और उनके अफसरों द्वारा विश्वकर्मा पूजा एवं शस्त्र पूजा किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार गौतम कमांडेंट ने भगवान विश्वकर्मा की आरती हवन करने के उपरांत शस्त्र पूजन एवं गाड़ियों के पूजन किया गया पूजन के पश्चात आर ए एफ के जवानों को सार्वजनिक रूप से प्रसाद भोजन का वितरण किया गया। सभी जवानों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आनंद लिया और अपने अपने शस्त्र और संसाधनों को पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।


