Latest

आरसीसी और महाकाल एकादश को मिली जीत

 

प्रेम लता मिश्रा स्मृति मास्टर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

( अनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) ने डेल्टा एकादश और महाकाल एकादश ने इलाहाबाद क्रिकेट चैंपियंस को हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति मास्टर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये। दोनों ही टीमें पांच रन से जीती।
डीएवी कॉलेज मैदान पर रविवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में रॉयल क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन (अमृतांक 61 नाबाद, आलोक कनौजिया 24, जोएल पॉल तीन, आर्थर सिंह एक विकेट) बनाये।
जवाब में डेल्टा क्लब की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन (आसिफ महमूद 40, जोएल पॉल 27, कपिल व रचित दो-दो विकेट) ही बना सकी। अमृतांक को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
दूसरे मैच में महाकाल एकादश ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन (अक्षत टंडन 66 नाबाद, सोनू कपूर 50 नाबाद, सुनील सिदाना दो विकेट) बनाये। जवाब में इलाहाबाद क्रिकेट चैंपियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन (रिशद खान 76, कार्तिकेय 44, राहुल श्रीवास्तव 22 नाबाद, विपिन यादव व सुनील सिदाना दो-दो विकेट) ही बना सकी। अक्षत टंडन को वरिष्ठ खिलाड़ी आनंद मिश्र ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे एडवाइजरी बोर्ड प्रयागराज के सदस्य हरीश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। क्रिकेट कोच परवेज़ आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर परिमल दीक्षित, वजाहत महमूद, राहुल श्रीवास्तव, सुमित खन्ना, जिमी, नीलेश त्रिपाठी, आनंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button