Latest

राहुल-मनु के खेल से ईश्वर शरण फाइनल में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राहुल राज पाल (33 रन एवं पांच विकेट) एवं मनु राजा (73 रन, 43 गेंद, 5 चौके, 6 चौके) के खेल से ईश्वर शरण क्रिकेट क्लब ने पीटर इंग्लैंड शिवपुर वाराणसी को 131 रन से हराकर चैलेंजर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दौलत हुसैन इंटर कालेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में 30 ओवर में 8 विकेट पर 257 रन बनाये। मनु राजा ने 73, आर्यन सिंह 44, रोहित राज पाल 37, राहुल राज पाल 33 और कुलदीप मिश्र ने 20 रन बनाये। पीटर इंग्लैंड के सावन सिंह और सौरभ विश्वकर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये।
जवाब में पीटर इंग्लैंड की टीम 23.2 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। पार्थ सिंह ने 41 और सावन सिंह ने 35 रन बनाये। ईश्वर शरण की तरफ से राहुल राजपाल 34 रन देकर पांच, शुभ शर्मा ने तीन और त्रिपुरेश सिंह ने दो विकेट लिया। राहुल राज पाल को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button