कोरोना: वैक्सीनेशन को आ रही 12 लाख सीरिंज

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 12 लाख सीरिंज जल्द आने वाली हैं।
लगे तीन रेफ्रिजरेटर, पांच सीसीटीवी, निर्बाध बिजली आपूर्ति
बेली अस्पताल में कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इनमें तीन रेफ्रिजरेटर लगा दिए गए हैं और पांच सीसीटीवी कैमरे के अलावा 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए जेनरेटर की व्यवस्था भी कर दी गई है।
कोरोना टीकाकरण की युद्ध स्तर पर हो रही तैयारी के बीच अब यह लगभग निश्चित हो गया है कि वैक्सीन जनवरी माह में आ जाएगी क्योंकि 12 लाख सीरिंज की खेप जल्द ही प्रयागराज के स्वास्थ्य महकमे को मिलने वाली है। विभागीय कर्मचारियों का दावा है कि करीब साढ़े छह लाख सीरिंज आ चुकी हैं, लेकिन अािकारी इसे नकार रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेटर तैयार कर लिए हैं, सभी 32 आईएलआर (आईसलाइन रेफ्रिजरेटर) स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। कोरोना वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम चरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।




