Latest

दिखेंगे महाराजा और स्विस कॉटेज माघ मेले के लिए किए जा रहे विशेष बंदोबस्त

 

( आनंत पांडे )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला में पर्यटन विभाग के शिविर में महाराजा और स्विस कॉटेज दिखाई देंगे। विभाग की ओर से परेड मैदान में एक प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसी प्रदर्शनी के साथ छह कॉटेज भी बनाए जाएंगे जिससे आने वाले लोग यहां पर ठहर सकें और माघ मेले का आनंद ले सकें।
माघ मेले में इस बार विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसमें कुम्भ में बनने वाले महाराजा कॉटेज भी दिखाई देंगे। इसे पर्यटन विभाग तैयार कर रहा है। जिससे मेले में आने वाले वीआईपी को बेहतरीन व्यवस्था दी जा सके। मेले के दौरान पर्यटन विभाग परेड मैदान पर प्रदर्शनी लगा रहा है। इसमें प्रदेश के मथुरा, काशी और अयोध्या के साथ प्रयागराज, चित्रकूट के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को दिखाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button