Latest

18 वर्ष के ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया कोविन पोर्टल वेबसाइट एवं आरोग्य सेतु एप्स के माध्यम से आरंभ हुआ

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष के ऊपर के लोगों के लिए 1 मई से आरंभ होने वाली कोविड- वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कोविन पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप के माध्यम से शुभारंभ हो चुका है।

 

 

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ की जाए कानूनी कार्रवाई

 

 

 

 

ऐसे में अब युवा वर्ग आगे आए अपनी जिम्मेदारी निभाएं अपना और अपने लोगों को वैक्सीनेशन करा कर कोरोना संक्रमण को हराए और आगे कहा कि कोविड-19 वैक्सीन जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में राज्य सरकार की ओर से निशुल्क लगाए जा रहे हैं। और आगे जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं और अफवाह उड़ा रहे हैं जिससे समाज के अंदर गलतफहमी पैदा हो रही है । इसलिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए जिससे कि समाज के अंदर गलत संदेश न फैलने पाएं।

Related Articles

Back to top button