Latest

दण्डी सन्यासी परिषद् के प्रांतीय अध्यक्ष बने स्वामी विधा चैतन्य

प्रयागराज। अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोशल डिस्टेसिंग को बनाते हुए अरैल स्थित प्रधान कार्यालय दण्डी स्वामी आश्रम में बुधवार को हुई। परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक जगद्गुरु स्वामी महेशाश्रम महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महराज और समिति के कोषाध्यक्ष स्वामी रविन्द्र आश्रम ने उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष स्वामी विधा चैतन्य को परिषद का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस दौरान परिषद के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने स्वामी विधा चैतन्य को परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष एक माह के अंदर कार्य समिति का गठन करके उसका अनुमोदन राष्ट्रीय कार्यकारिणी से करा लें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन की वजह से परिषद की बैठक दिल्ली, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशो में नही हो सकी जिससे कि इन प्रदेशो में कार्यकारिणी का गठन नही हो सका।

इस दौरान बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा गायो की सुरक्षा के लिये पारित कानून का सभी ने स्वागत किया। कहा कि इससे सनातन धर्म को मजबूती मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद् समाज व देशहित के कार्यो मे सदैव तत्पर रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान दण्डी सन्यासी परिषद् ने देश के विभिन्न प्रदेशों के प्रभावित हजारों लोगों में 25 टन से ज्यादा खाध सामग्रियों का वितरण करते हुए आर्थिक मदद किया। उन्होंने बताया कि समाज और संत समुदाय से कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये सरकार और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की बात कही गयी।

इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष स्वामी प्रणवानंद तीर्थ, स्वामी देवेन्द्रानंद, प्रचार मंत्री रामाश्रम शास्त्री स्वामी, प्रवक्ता स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button