Latest

‘‘सवा सेर गेहूँ’’ का हुआ मंचन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा आयोजित मासिक नाट्य योजना के अन्तर्गत आज उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रेक्षागृह में प्रेमचन्द द्वारा लिखित कहानी ‘‘सवा सेर गेहूँ’’ का मंचन हुआ।

 

इस नाटक का निर्देशन पंकज गौड़ द्वारा किया गया। नाटक को शंकर नामक किसान के मार्मिक जीवन वृतान्त पर रेखांकित किया गया है। जिसके घर पर एक साधू महात्मा आते है और उनको भोजन कराने के लिए विप्र महाजन से सवा सेर गेहूँ लेकर आता है लेकिन उसे यह नही मालूम होता कि ये सवा सेर गेहूँ उसके जीवन के लिए आजीवन गुलामी की बेड़ियों में बन्ध जाना होगा। नाटक में पात्रों के नाम इस ,प्रकार है । पंकज गौड़(शंकर), रोहित राज यादव(साधू), रूचि दूबे(कमला), रोहित बाजपेई(विप्र महाराज), अभिषेक गिरि(सूत्रधार), शुभम प्रताप सिंह(सूत्रधार), ज्ञानेन्द्र कुमार यादव(मंगल) सभी पात्रों ने अपने-अपने किरदार को अभिनय के माध्यम से मंचन को सशक्तरूप प्रदान किया। कहानी का नाट्य रूपान्तरण अनुज कुमार का रहा। नाट्क प्रस्तुति के दौरान केन्द्र निदेशक श्री इन्द्रजीत ग्रोवर द्वारा सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button