Latest

किताब व कंप्यूटर सामान की होगी होम डिलेवरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चल रहे लॉकडाउन में लोग किताब व कम्यूटर का सामान खरीदने के लिए भी घर से न निकलें, इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा सूची जारी कर दी है। Prayagraj.nic.in लिंक पर क्लिक कर लोग दुकानों के नाम व नंबर पा सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल करके लोग अपने पते पर सामान मंगवा सकते हैं।

एडीएम सिटी एके कनौजिया ने बताया कि जो लोग सामान खरीदने के लिए घर के बाहर निकलेंगे, उनके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। लिस्ट में कंप्यूटर की 123 दुकानों के नाम दिए गए हैं, वहीं 85 बुक शॉप के नंबर भी जारी किए गए हैं। अफसरों का कहना है कि सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया गया है। ऐसे में अब किसी को भी बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button