Latest

प्रतापगढ़: ट्रक-टेम्पो की भीषण टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर इलाके के जगतपुर मोड़ के पास शुक्रवार को एक ट्रक और टेम्पो की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दौलतिया से चौहरजन देवी धाम से दर्शन करने जा रहे थे. इसी बीच टेम्पो की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, ट्रक चालक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

सभी घायलों को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फतनपुर कोतवाली के जगतपुर मोड़ के पास ट्रक ने मिनी ट्रक सवार श्रद्धालुओं को रौंद दिया. जिससे 10 दर्शनार्थियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घायल छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं. इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जौनपुर जिले के निवासी यह लोग दौलतिया से चौहरजन देवी धाम में दर्शन करने जा रहे थे. इस हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button