अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । महिलाओं की संस्था ‘फियरलेस एंड फ्लॉलेस’ का प्रथम वर्षगांठ समारोह सिविल लाइंस स्थित होटल मिलन पैलेस में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था की संयोजक असरा नवाज़ ने बताया कि आज से एक वर्ष पूर्व कुछ महिलाओं के साथ शुरू हुए ग्रुप में वर्तमान में 1400 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। समारोह में सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षा के क्षेत्र से केएन साबिर, शगूफ़ता ज़फ़र,
कला के क्षेत्र से शीरीन अन्सर अली, विधि शंकर प्रसाद, ज़ेबा सिद्दीक़ी, तुहिना द्विवेदी, फ़हमीदा अहमद, मेकप के क्षेत्र से महक गांधी, रुचिता अरोरा, राजश्री सिन्हा, नेट्वर्किंग क्षेत्र से शिवाली पीटर, मनोरंजन के क्षेत्र में आकांक्षा जायसवाल, ऋचा मालवीय, ज्योति पांडेय के अलावा कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली एकता , मुस्कान वाधवानी, आकांक्षा त्रिपाठी, फ़ातमी इक़बाल, अनम अनिफ शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत गीत-संगीत एवं योगा के गुण बताने के साथ हुयी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ. गुंजन सुशील, फूलपुर की चेयरपर्सन काज़मीन सिद्दीकी और हमीदिया गर्ल्स इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती साबिर उपस्थित रहीं। ग्रुप को बढ़ाने में रुचिता अरोरा, तुहिना द्विवेदी, साइमा फ़रीदी, अतुल्या मिश्रा और कुलसुम खान का कार्य सहारनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा त्रिपाठी और साइमा फ़रीदी ने किया। ग्रुप की संचालिका असरा नवाज़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।



