Latest

टीजीटी-पीजीटी 2020 भर्ती से थर्ड जेंडर बाहर!

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 15,508 पदों पर होने जा रही टीजीटी-पीजीटी 2020 भर्ती से थर्ड जेंडर (किन्नर) को बाहर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा (माशिसे) चयन बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन में सिर्फ महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विकल्प दिये हैं। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल 2014 को ट्रांसजेंडर को थर्ड जेंडर के रूप में मान्यता देते हुए शिक्षा एवं नौकरी में उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का लाभ देने का आदेश दिया था। इसके लिए आवेदन फॉर्म में बकायदा अलग से थर्ड जेंडर का कॉलम होना चाहिए।
टीजीटी-पीजीटी 2016 की भर्ती में भी चयन बोर्ड ने थर्ड जेंडर का विकल्प नहीं दिया गया था। एडेड कॉलेजों में टीजीटी-पीजीटी 2016 भर्ती के लिए 39 ट्रांसजेंडरों ने फॉर्म भरा था। प्रशिक्षित स्नातक के लिए 21 और प्रवक्ता के लिए चयन बोर्ड को 18 आवेदन मिले थे। हालांकि इस भर्ती में किसी थर्ड जेंडर के चयन की जानकारी नहीं है।

Related Articles

Back to top button