युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को लिखा पत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व सम्बंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की की मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखकर मांग किया है कि प्रयागराज सहित पूरे देश में हुए आंदोलन का जिम्मेदार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व संबंधित अधिकारी हैं इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिन बेरोजगार युवाओं पर कार्रवाई की जा रही है निराधार वह गैर कानूनी है युवा मंच के संयोजक राजेश सचान सहित जिन छात्रों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही है गलत है और यह कहा जा रहा है कि राजेश सचान जी के द्वारा युवाओं को भड़काया गया है जबकि प्रयागराज में रहने वाले सभी प्रतियोगी अपने भविष्य को संवारने के लिए हमेशा सजग रहते हैं । उनका मूल उद्देश्य नौकरी पाना होता है पूरे भारत का नौजवान प्रतियोगी प्रयागराज की डेली गेसियों में रह कर अपने माता-पिता के सपने को पूरा करने तथा अपनी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करता है । जिसे पता है कि हिंसात्मक गतिविधियों में पड़ने पर जो उद्देश्य लेकर प्रयागराज में आए हैं वे कभी पूरा नहीं होगा संगीन धाराओं के मुकदमे से नौकरी पाने का सपना चकनाचूर हो जाएगा। परीक्षा परिणाम, भ्रष्टाचार व आयोगों द्वारा किए गए गलतियों को लेकर आए दिन युवा शांति पूर्ण तरीके से आन्दोलन करता रहा है और उनके मुद्दे पर निस्तारण किया भी जाता रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन प्रयागराज में जो पुलिसिया कार्रवाई हुई उससे पूरा देश अवाक है कि आखिर युवाओं ने ऐसा क्या कर दिया कि रात्रि के 8बजे उनके राज्यों में जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया गया । सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिस पर कार्रवाई की जा रही है और उसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है उनका इस आंदोलन से कोई सरोकार ही नहीं है। छात्रों को बर्बर तरीके से पीटने के मामले पर पर्दा डालने के लिए ऐसा किया जा रहा है ।जो न्यायोचित नहीं है एस एस पी प्रयागराज द्वारा यह सिद्ध किया जा रहा है कि प्रतियोगियों को भड़काया गया है जिसकी उन्हें भी इस बात की जानकारी है कि प्रयागराज में रहने वाला नौजवान इतना ना समझ नहीं है कि उसे कोई भी गलत कार्य के लिए भड़का सके । उन्होंने यह भी कहा कि युवा रोजगार को लेकर प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर चार महीने आन्दोलन किए लेकिन कहीं भी अराजकता की कोई बात सामने नहीं आई तो आखिर ऐस क्या हुआ जो ऐसी नौबत आ गई। युवा मंच के उपाध्यक्ष अंबरीश त्रिपाठी ने कहा कि प्रयागराज एस एस पी के बयान से युवा बहुत चिंतित हैं कि एक अधिकारी इस तरह की बयानबाजी क्यों कर रहे हैं और निर्दोष नौजवानों पर संगीन धाराओं के साथ कार्रवाई कर उनके भविष्य के बर्बाद करने पर तुले हैं कहीं उनको सरकार का संरक्षण तो नहीं मिला हुआ है।




