Latest

देश के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l देश के पूर्व प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह जी ने आजीवन देश के किसानों, गरीबों, कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया l अपने चिंतन, और संघर्ष के नाते वह किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं l सपा के संरक्षक मा मुलायम सिंह यादव ने उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का काम किया l उक्त बातें सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आज चौधरी चरण सिंह जी की पुण्य तिथि परसमाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन मे उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद गोष्ठी में व्यक्त किया l एम एल सी डॉ मान सिंह यादव,पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह पूर्व विधायक श्रीमती पूजा पाल, महासचिव संदीप सिंह पटेल, कृष्ण मूर्ति सिंह आदि नेताओं ने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए आज महीनों से धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है l दोगुनी आय का वादा करने वाली भाजपा सरकार में सर्वाधिक किसान वर्ग ही पीड़ित हैं l

इस अवसर पर सर्व राम सुमेर पाल, अनिल यादव,रवि मिश्रा, सुभाष यादव, संदीप यादव, कुलदीप यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, आशुतोष त्रिपाठी, सन्तोष यादव, भोला यादव, आर एन यादव,महाबली यादव, मसुरिया दिन यादव,जितेन्द्र यादव, अमर सिंह आदि नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button