Latest

वाराणसी से चली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का मांडा चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। वाराणसी से चली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का मंगलवार को माण्डा रोड चौराहें पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्त्व में भव्य स्वागत किया गया

कार्यकर्ताओ ने नेताओ को फूल माला से लाद दिया। किसान लगातार प्रियंका गांधी प्रमोद तिवारी,सुशील तिवारी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे,स्वागत से अभिभूत प्रमोद तिवारी ने सुशील तिवारी को प्रतिज्ञा यात्रा बस में बैठने को कहा लेकिन पूर्व योजना के अनुसार किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मोटर साइकिल जुलूस में आगे आगे चलना था। इसलिए सुशील अपने मोटरसाइकिल काफिले में सवार हो गये। माण्डा रोड से माण्डा खास तक लगातार कांग्रेसी कार्यकर्ता नारे लगाते रहे। माण्डा खास में आयोजित सभा मे कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने माला पहना कर कांग्रेसजनों का स्वागत किया
काफी समय बाद माण्डा रोड चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसा जोशीला आयोजन देखने को मिला। इस अवसर पर प्रतिज्ञा यात्रा में बस पर सवार कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी,अजय राय,दीपक सिंह,भगवती चौधरी सवार थे, उक्त अवसर पर स्वागत करने वाले कांग्रेस्सियो में सुशील तिवारी,अरुण चौरसिया,जितेंद्र राय,संजय द्विवेदी,अवनीश उपाध्याय,पवन मिश्र,रूपेश मिश्र,अरुण कुमार,शिवम तिवारी,राहुल,शशिकांत शुक्ल,विकास मिश्र,इमदाद अली आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button