Latest

जन्मदिन पर याद किए गए बाबू जवाहर सिंह यादव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व विधानपरिषद सदस्य स्व. जवाहर सिंह यादव को उनके 95 वी जयन्ती पर सपा जनों ने याद करते हुए उन्हे समाजवाद का प्रखर नेता बताया l समाजवादीपार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में उनकी प्रतिमा पर फूल मालाएँ चढ़ा कर श्रध्दांजलि दी गई l कोरोना महामारी के चलते किसी समारोह का आयोजन नहीं किया गया l
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने कहा है कि समाजवादी आंदोलन में इलाहाबाद जनपद में स्व जवाहर सिंह यादव जी की अग्रणी भूमिका रही l वह बहुत ही मिलनसार एवं सांगठनिक क्षमता के धनी थे l पद और प्रतिष्ठा को लेकर कभी उनके मन में लालच नहीं थी l हम सभी समाजवादियों को उनके आचरण और व्यवहार का अनुसरण करना चाहिए l
नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व बाबूजी के पदचिन्हों पर चल कर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है l
पूर्व जिला अध्यक्ष पंधारी यादव ने कहा कि बाबूजी ऐसे नेता थे जो कार्यकर्ताओं के दिल को छू लेते थे, उनके साथ काम करने में लगता था कि हम जैसे नौजवान अपने पिता के साथ मिलकर काम करते थे l
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि हमे उन्ही के मार्ग दर्शन में राजनीति करने का मौका मिला l
जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि समाजवादी पुरोधा मा. मुलायम सिंह यादव के अत्यंत करीबी एवं विश्वसनीय नेता थे बाबूजी l उन्होने दल और पार्टी को रात दिन मेहनत करके मजबूत किया था l उनकी पार्टी हित में की गई मेहनत आज भी प्रासंगिक है l
जयन्ती पर सर्व श्री डॉ मान सिंह यादव, निवर्तमान महासचिव दूधनाथ पटेल, योगेश यादव, मंसूर आलम, महबूब उस्मानी, वकार अहमद, मो अस्करी, जीतलाल पासी, हृदय लाल मौर्य, आर एन यादव, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, बेला सिंह, शकील अहमद, राम अवध पाल, राम सुमेर पाल, अब्बास नकवी, औन जैदी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की l

Related Articles

Back to top button