Latestइलाहाबाद समाचार

प्रयागराज में नवाबगंज के पास मजदूरों से भरी बस पलटी; 35 घायल, इनमें 9 लोगों की हालत नाजुक

प्रयागराज. राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही रोडवेज बस यहां नवाबगंज इलाके के शहाबपुर गांव के पास पलट गई। हादसे में 35 मजदूर घायल हो गए। बस में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के लगभग 45 लोग सवार थे। घायलों को सीएचसी कौड़िहार में भर्ती कराया गया। यहां 9 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह सभी मजदूर राजस्थान के जयपुर में काम करते थे। वहां से अपने गांव जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे बस दिल्ली नेशनल हाईवे पर पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और कई बार पलटी खाते हुए हाईवे के नीचे सर्विस रोड पर आ गई। हादसे में बस में सवार करीब 35 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी कौड़िहार भेजा।

चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस

चालक को झपकी आने से बस पलट गयी जिसमें कई मजदूर घायल हो गए।
चालक को झपकी आने से बस पलट गई इसमें कई मजदूर घायल हो गए।

बस सवार यात्री मुकेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर बस तेज रफ्तार चल रही थी। चालक को अचानक झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर हाईवे के किनारे लगे लोहे की रॉड को तोड़कर पलटी और नीचे सर्विस रोड के नाले में चली गई। एसडीएम सोरांव सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि प्रवासी मजदूर निजी बस लेकर राजस्थान से बिहार जा रहे थे। बस में बिहार और झारखंड प्रांत के मजदूर हैं।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 9 की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 9 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button