Latest

क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने क्षेत्र का किया दौरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कीडगंज के कृष्णा नगर , पूरा वल्दी ,तंबाकू वाली,श गली , गऊघाट तालाब, नवल राय नई बस्ती ,कबाड़ी मार्केट सहित कई मोहल्लों में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं से अवगत करा कर उसे शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों से निशुल्क खाद्य सामग्री लेने के लिए मास्क एवं वैक्सीन लगाने की अपील की। इस संबंध में भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए कहा कि आई हुई समस्याओं में ज्यादातर साफ सफाई एवं जबरन चालान किए जाने को लेकर रही जिस पर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता करके जबरन चलाना ना किए जाने की बात कही इस अवसर पर राजेश केसरवानी मुकेश लारा ,हिमालय सोनकर ,आयुष अग्रहरी आदि रहे

Related Articles

Back to top button