यूपीटेट पेपर लीक में बीजेपी के लोगों के खुलाशे से आक्रोशित छात्रो ने फूंका योगी आदित्यनाथ का पुतला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। यूपी टीईटी परीक्षा 2021 के धांधली में लिप्त गिरोह जोकि भाजपा के मिलने से अक्रोशित छात्रों ने योगी सरकार का पुतला दहन किया। बीजेपी विधायक रश्मि के भाई व भाजपा का खासमखास अनूप राय को यूपी टेट परीक्षा पेपर लीक में मुख्य रूप से एसटीएफ ने पकड़ा है उक्त मामले से आक्रोशित NSUI कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। NSUI जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर ने कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की जननी है,दुष्कर्म हो या हत्याएं या कोई धांधली सब मे बीजेपी के लोग आपको पकड़ में मिलेंगे ऐसे में भ्रष्ट निकम्मी निरलज्ज सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हम युवा शपथ लेते है। यूपी टीईटी पेपर लीक से सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों के अरमानों व सपनों पर पानी फिर गया। छात्रों की मांग है योगी जी इस्तीफा दें और यूपी टीईटी पेपर लीक के इस मामले की सीबीआई जांच कराकर आरोपियों एवं विभाग के कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष अक्षय यादव क्रांतिवीर सत्यम कुशवाहा,दीपक राय, सारस्वत नितीन,धीरेंद्र सिंह, इंद्रजीत मौर्या,अभिषेक शुक्ला,अनिल यादव,विजय प्रताप आदि NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।



