Latest

एम एल सी डॉ मान सिंह यादव पुनः बने सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव को समाजवादीपार्टी शिक्षक सभा का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
स्थानीय सपाईयों ने दी बधाई

शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो बी पाण्डेय ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति से डॉ यादव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है।
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में डॉ मान सिंह यादव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाने पर बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। बधाई देने वालों में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, के के श्रीवास्तव,, नरेंद्र सिंह, जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल, आर एन यादव, अनिल यादव, राम सुमेर पाल, मेराज आरिफ, पूर्व प्रमुख संदीप यादव,डॉ देवी सिंह पटेल, दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, नाटे चौधरी, दूध नाथ पटेल, डॉ एस पी सिंह पटेल,सन्तोष यादव, सुरेश यादव, रवि मिश्रा, दिनेश यादव, संतलाल वर्मा, हृदय मौर्य, कमला यादव, मंजू यादव डॉ परवेज आलम, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button