Latest

लक्ष्य पैथोलॉजी सेंटर की ओर समस्त पुलिस कर्मियों के निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

( अनंत पांडेय )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज लक्ष्य पैथोलॉजी सेंटर की ओर से covid-19 महामारी के समय में front लाइन warriors के रूप मे हमेशा तत्पर रहने वाले प्रयागराज के समस्त पुलिस कर्मियों के निशुल्क जांच शिविर के क्रम मे आज थाना धूमनगंज के 58 पुलिसकर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया।
जांच मे ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर ब्लड ग्रुप, लिपिड प्रोफाइल लीवर संबंधित, किडनी संबंधित कि जांच की गई। शिविर के दौरान इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय, SI विपिन यादव, इंस्पेक्टर मान सिंह, SI आकाश राय,SI संदीप यादव,SI पंकज सिंह,SI पवन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सभी पुलिस कर्मियों ने इस जांच शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि लक्ष्य पैथोलॉजी की तरफ से उठाया गया ये कदम बहुत ही सराहनीय है। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने तारीफ करते हुए। लक्ष्य पैथोलॉजी सेंटर की पूरी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। लक्ष्य पैथोलॉजी सेंटर की तरफ से नितिन पांडेय,अंकिता शुक्ला,तहजीब,सोनू, सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button