Latest

न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर को बचाने के मुहिम में तेरहवें दिन संघर्ष समिति ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर को बचाने के मुहिम में तेरहवें दिन संघर्ष समिति ने मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदेशन । हाईकोर्ट स्थित 85 वर्ष पुराने न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन के ध्वस्तीकरण से बचाने के लिए ” न्यायविद विराजमान हनुमान मंदिर संघर्ष समिति” के द्वारा आंदोलन के 13वें दिन, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार संघर्ष समिति से जुड़े अधिवक्ताओं एवं नागरिकों ने मानव श्रृंखला बना कर मन्दिर को घेर कर मन्दिर बचाने का संकल्प दोहराया।
मानव श्रृंखला के पश्चात संघर्ष समिति की बैठक हुई जिसमें आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की गयी।


संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं सचिव
सचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि कल एक जनवरी को दिन में एक बजे मन्दिर परिसर में एक प्रार्थना सभा आयोजित कर जिला प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने हेतु सामूहिक प्रार्थना की जाएगी।तथा कल के दिन को “विश्व कल्याण दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
आज मानव श्रृंखला के दौरान लक्ष्मीकांत मिश्रा एवं सचिव प्रदीप तिवारी के साथ बार के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला, दिलीप पाण्डेय , इंजीनियर मनीष घोष,सुरेश कुमार विद्यार्थी, अवधेश राय, आलोक पाण्डेय, कार्यकारिणी सदस्य रामानुज तिवारी, विनय तिवारी, शिव यादव प्रदीप कश्यप, सुनील द्विवेदी, अनुराग पाण्डेय, राजेश द्विवेदी ,श्रीरंग पाण्डेय,विजय चन्द्र श्रीवास्तव, मानव चौरसिया, जनार्दन यादव,सुनीता शर्मा, डी के कश्यप, आर के गौतम, शरद चन्द्र मिश्रा , तृप्ति वर्मा , नेहा खान , पुष्कर मिश्रा , योगेन्द्रपति त्रिपाठी, आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button