Latest

डॉ सुरेश यादव बने सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सपा शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधानपरिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने डॉ सुरेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है । ज्ञात हो कि डॉ सुरेश स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर में प्रवक्ता हैं और लंबे समय से समाजवादीपार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए संघर्षों, कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते आ रहे हैं । डॉ सुरेश यादव के उपाध्यक्ष बनने पर उनके विद्यालय में अध्यापकों,, प्रबंधकीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया है । स्वागत करने वालों में सर्व श्री बी. एल. पाल प्रबंधक, शकील अहमद, अशर्फी लाल, भोला यादव,  अमित यादव, राकेश पाल, अर्चना विद्यार्थी, राज कुमार पटेल, जितेन्द्र सिंह पटेल, बेला सिंह, दिनेश यादव, सन्तोष यादव, संतलाल वर्मा, जगदीश यादव आदि हैं l

Related Articles

Back to top button