Latest

हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में शानदार जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा को शानदार विजय मिलने पर भाजपा महानगर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दिया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी ने कहा कि हैदराबाद की जीत राष्ट्रवाद की जीत है एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है और आगे कहा कि निश्चित रूप से इस जीत से आने वाले समय में तेलंगाना के विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरेगा इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत शानदार जीत के लिए बधाई दिया

खुशी जताने वालों में सर्व श्री कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक प्रमोद जायसवाल मनोज मिश्रा रितेश मिश्रा गया प्रसाद निषाद मुकेश लारा नरेंद्र जायसवाल हिमालय सोनकर सर्वेश पांडे विवेक मिश्रा अजय शर्मा अमित निषाद लव कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी

Related Articles

Back to top button