Latestप्रदेश

सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ खोला मार्चा

इलाहाबाद। उन्नाव में युवती के साथ रेप और पुलिस कस्टडी में उसके पिता की मौत के मामले पर राजनीति तेज हो गई है. बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी की मांग की.

कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा के नीचे धरना दिया और उपवास पर बैठे रहे. सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सपा नेताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार में आए दिन छेड़खानी और रेप की घटनाएं हो रही है और प्रदेश सरकार इन घटनाओं को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है.

गौरतलब है कि उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय दिलाने की मांग की है. वहीं आरोपी विधायक की पत्नी ने पीड़िता और अपने पति दोनों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है. इस मामले में जांच के लिए सरकार द्वारा SIT का गठन किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button