Latest

राम प्रसाद ने एचसी अचीवर को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मैन ऑफ दि मैच राम प्रसाद के हरफनमौला खेल (49 रन एवं दो विकेट) के दम पर एचसी अचीवर ने फ्रेंड्स इलेवन को 77 रन से हराकर राही स्पोर्ट्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।

डीएवी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में एचसी अचीवर ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन (राम प्रसाद 49, अभिजात अवस्थी 40, अज़हर उस्मानी 38, जफर आलम, रचित गुप्ता एवं रॉकी दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में फ्रेंड्स इलेवन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन (रवि मिश्र 20, सैयद फैज़ान, मो. नबी एवं राम प्रसाद दो-दो विकेट) पर सिमट गई।

Related Articles

Back to top button