Latestदेशप्रदेश

बस्ती में अटल अस्थि कलश यात्रा के दौरान हादसा, बाल-बाल बचे सांसद और एसपी

गोरखपुर। देशभर में चल रही अटल अस्थि कलश यात्रा के दौरान बस्ती में शनिवार शाम को कलश विसर्जित करने के लिए नेता और अधिकारी नदी के तट पर पहुंचे। लेकिन इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय एसपी नाव हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार बस्ती में हो रहे अटल अस्थि कलश यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार जैसे ही नाव में सवार हुए, वह अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी लोग नदी में डूबने लगे।

एसपी को बचाने के लिए सीओ नदी में कूद गए। एसपी तो बच गए, पर सीओ डूबने लगे। सीओ को सब इंसपेक्टर विक्रम सिंह ने डूबने से बचा लिया। जबकि पुलिस और पीएसी के जवानों की मदद से बाकी नेताओं, सांसदों और विधायकों को डूबने से बचा लिया गया।

नदी में दूसरी नाव पर डीएम डा.राजशेखर भी मौजूद रहे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरण लिए मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button