Latest

एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने किया थाने का निरीक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । पुलिस उप महानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जनपद प्रयागराज थाना झूँसी व माघ मेला क्षेत्र ख़ाक चौक थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की ब्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधनो की जांच की और सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।आज सोमवार दोपहर में डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज थाना झूँसी की ब्यवस्था देखने पहुँच गए । निरीक्षण के दौरान श्री त्रिपाठी हेल्प डेस्क शिकायत रजिस्टर, थाने की साफ सफाई व्यवस्था, तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के तहत की गयी कार्यवाही उनके प्रगति के बारे में जाना और सम्बन्धितो को निर्देश दिए । वहीँ महिला व बच्चों से मामलों में त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किए। थाना झूँसी के निरीक्षण करने के बाद वे मेला क्षेत्र में पहुँचे । वहाँ थाना ख़ाक चौक की ब्यवस्थाओ की जाँच की और सम्बन्धित अधिकारियो को आवयश्क निर्देश दिया । इस मौके पर एसपी मेला/अपराध आशुतोष मिश्र अन्य थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button