29 मईआज का भविष्यफल: प्रेम संबंध में सावधानी बरतें अधिक विश्वास नुकसानदेह , जानिए सभी राशियों का अपडेट
दिनांक 29 मई 2021 दिन शनिवार,जेष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया उपरांत चतुर्थी दिनमान 33 घटी 35 पल रात्रि मान 11 घटी 59 पल 59 पल नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा रात में 10:09 तक शुभ योग दिन में 3:25 तक बव करण 29 घटी 43 पल मकर राशि की चंद्रमा आज का विशेष पर्व सकट गणेश चतुर्थी वतन आज का दिशाशूल पूरब की ओर संवत 20 78 शक 1943 ग्रीष्म ऋतु।
*मेष राशि*
मेष राशि वालों के लिए शासन की ओर से विशेष मदद तथा परिवार का सहयोग अधूरा कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
*वृष राशि*
भाई भाई का विवाद और भी आगे बढ़ सकता है अतः संयम से काम ले कर शांति पूर्वक कार्य निपटाने का प्रयास करें।
*मिथुन राशि*
रास्ते में तेज गति से वाहन चलाना एवं जल्दबाजी करना ऊंचाई से नीचे गिरना इस प्रकार का संयोग बन रहा है अतः हनुमान जी का दर्शन व्रत पूजन लाभकारी होगा।
*कर्क राशि*
प्रशासन के द्वारा प्राप्त सहयोग बराबर मिलता रहेगा तथा चिकित्सा पर खर्च आज के बाद समाप्त हो सकती है।
*सिंह राशि*
चने की दाल एवं गुण आज के दिन गाय को खिलाना आपके लिए भाग्य में वृद्धि कर सकता है दत्तागुरु का दर्शन विशेष कल्याणकारी होगा।
*कन्या राशि*
बढ़ते हुए शनि के प्रभाव को कम करने के लिए पीपल के जड़ में सायंकाल दीपदान प्रातः काल जल दान आपके उज्जवल भविष्य की कामना करेगा।
*तुला राशि*
आज के दिन आपको धर्मपत्नी का संपूर्ण सहयोग प्राप्त रहेगा तथा पुराने विवाद से निजात मिलने की संभावना है।
*वृश्चिक राशि*
आज के दिन आपको अचानक विशेष लाभ का योग है तथा प्रेम संबंध में सावधानी बरतें अधिक विश्वास नुकसानदेह हो सकता है।
*धनु राशि*
सरकार से विशेष भत्ता का लाभ आज के दिन प्राप्त हो सकता है जमीन के विवाद में आज के दिन आपको उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
*मकर राशि*
गंगा एवं सहायक नदियां तथा तालाब में चावल मछली को चारा के रूप में खिलौना विशेष पुण्य कार्य होगा परंतु गहरे जल में स्नान उचित नहीं होगा।
*कुंभ राशि*
किसी सम्मानित प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ आपको मान सम्मान दिलाएगा तथा पुराने विवाद का समाप्त हो जाएगा।
*मीन राशि*
आज के दिन पीली धातु का क्रय करना विशेष पुण्य कार्य होगा तथा गणेश भगवान को दुर्वा चढ़ाकर अपने कल्याण की कामना करना पुण्य होगा
*ज्योतिषाचार्य पंडित देवराज शुक्ला,(मो0)8009622328*




