Latest

विधायक ने किया धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण

( अनुराग शुक्ला/ रमेश तिवारी ) कोरॉव,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किसानों के साथ मनमानी करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर ऐसे लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उनको जेल भी भेजा जाएगा । उक्त बातें शनिवार को विधायक राजमणि कोल ने धान केंद्रों का निरीक्षण करने के दौरान कही ।क्षेत्र में किसानों की धान क्रय करने के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्रों का शनिवार को विधायक राजमणि कोल ने स्थलीय निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी। विधायक ने यूपी एग्रो खजूरी, किसान कृषि सेवा समिति देवघाट ,साधन सहकारी समिति बड़ोखर, आनंदेश्वर फ्रूड प्रोड्यूसर खिवलीकला ,देवघाट सहित कई अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया इस दौरान देवघाट केंद्र पर कोई प्रभारी मौजूद नहीं होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अफसरों से कार्यवाही के लिए वार्ता की। शेष केंद्रों पर धान की तौल चल रही थी लेकिन गति सुस्त होने के चलते भी विधायक असंतुष्ट नजर आए ।क्षेत्र के साधन सहकारी समिति बड़ोखर पर धान की तौल सुचारू रूप से संचालित होने पर विधायक द्वारा केंद्र प्रभारी की तारीफ की ।बड़ोखर केंद्र पर लगभग 5500कुंटल की खरीद की जा चुकी है। और सोमवार को क्षेत्र के ही भोगन गांव के किसान रामराज सिंह की तो मौके परतौल की जा रही थी केंद्र पर बोरियों की भी पर्याप्त उपलब्धता देखी गई बाकी अन्य केंद्रों पर सुस्त गति एवं अनियमितता को लेकर विधायक काफी असंतुष्ट नजर आए ।उन्होंने कहा कि किसानों के साथ जो भी केंद्र प्रभारी एजेंसियां खिलवाड़ करेंगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।विधायक के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में खोले गए धान खरीद केंद्रों पर प्रभारियों में हड़कंप रहा ।उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में निजी एजेंसियों द्वारा खोले गए धान खरीद केंद्रों पर कागजी बाजीगरी का खेल व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान है ।

Related Articles

Back to top button