Latest

स्वच्छता अभियान मांडा ब्लॉक परिसर में धड़ाम

संदेश देने वालों के यहां ही गंदगी का अंबार

सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया सफाई अभियान

मांडा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । मांडा ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जब से बीडीओ मांडा राज बहादुर यादव ने कार्यभार ग्रहण किया है तब से ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है साफ सफाई का अभाव पड़ा हुआ है मोदी सरकार में स्वच्छ भारत मिशन की हवा पूरे देश में बह रही है प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और जिले में डीएम से लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी, मंत्री से लेकर विधायक क्या, सभी गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को तन-मन से साकार करने में जुटे दिख रहे हैं इरादा अपने स्वच्छता अभियानों से देश की बदलती तस्वीर को जनता के सामने पेश करने और उसका श्रेय लेने का है, लेकिन बीडीओ मांडा राजबहादुर यादव ने अपने ब्लॉक परिसर में स्वच्छता रखने की कोई जरूरत नहीं समझे बड़ी बात तो यह भी है की स्वच्छता का संदेश देने वाले अपने यहां ही सफाई नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में इन कार्यालयों में आने वाले लोग सफाई के प्रति क्या नजरिया बनाकर जाते होंगे यह आसानी से समझा जा सकता है
एक तरफ पूरा देश वैश्विक महामारी कोरोना से परेशान है लेकिन मांडा ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जबकी मांडा ब्लॉक के पास में ही नालिया जाम है घास फूस फल फूल रही है गौरतलब हो कि स्वच्छता अभियान के तहत ब्लॉक के बीडीओ को कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन ब्लॉक परिसर में ही गंदगी का अंबार लगा है खास बात है कि ब्लॉक परिसर के अगल-बगल थोड़ी दूरी पर घास बहुतायत में खड़ी है जो स्वांस, दमा, त्वचा रोग सहित तमाम रोगों की जननी है गांवों में स्वच्छता का संदेश देने वाले ही गंदगी में रह रहे हैं तो उनसे स्वच्छता की उम्मीद बेमानी ही लगती है

Related Articles

Back to top button