Latest
टीम ने एकत्र किया गंगा जल का सैम्पल

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेले को लेकर केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम प्रयागराज पहुंची। सोमवार को टीम ने कौडि़हार के कुरेसर घाट पर गंगा जल की सैंपलिंग की। अब इस पानी को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। टीम मंगलवार को एक बार फिर विभिन्न घाटों पर गंगा जल का सैंपल लेने पहुंची। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप विश्वकर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक आरबी सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कुरेसर घाट पहुंची। टीम ने यहां सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। मंगलवार को टीम संगम, यमुना और बीहा घाट पर सैंपलिंग की। इसके साथ ही एक दूसरी टीम शहर के नालों, सीवरेज और एसटीपी की निरीक्षण करेगी। खामियां मिलने पर टीम कार्रवाई करेगी।



