Latest

इंटर पास मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 उम्दा अंकों से उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों के लिए खुशखबरी है। अब वे छात्रवृत्ति पाने के लिए पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आठ लाख से कम वार्षिक आय वाले छात्र होंगे लाभान्वित
उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्र 5 फरवरी तक करें आवेदन

बशर्ते, उनकी पारिवारिक आय आठ लाख रुपये वार्षिक से अधिक न हो। साथ ही वे उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हों।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय बोर्ड द्वारा इंटर परीक्षा 2020 के साइंस वर्ग में 334/500 अंक, कॉमर्स वर्ग में 313/500 अंक और मानविकी वर्ग में 304/500 अंक पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। यूपी बोर्ड में ऐसे छात्र-छात्राओं की तादाद 11,460 है। ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई थी, मंत्रालय ने अंतिम बढ़ाकर पांच फरवरी कर दी है। वर्ष 2016, 2017, 2018 व 2019 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अपनी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण कराने के लिए वेबसाइट पर आवेदन पत्र भर दें। इसमें आफलाइन आवेदन मान्य नहीं है।

Related Articles

Back to top button