क्रेशर प्लांट में काम कर रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने रौंदा मौके पर हुई दर्दनाक मौत
मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित सहित कई थानों की पुलिस मौजूद
माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाकाई थाना क्षेत्र के बंगलिया पहाड़ स्थित एक क्रेशर प्लांट से पत्थर लेकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई शनिवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे के आसपास मुन्नू उर्फ रामचंद्र हरिजन पुत्र रामनरेश उम्र (52 ) निवासी रामपुर जिगना मिर्जापुर की ट्रैक्टर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर तत्काल इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी भारतगंज बिनय कुमार सिंह पहुँचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहे लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए मेजा नायब तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी माण्डा इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी भारतगंज ने परिजनों को काफी देर समझाते रहे लेकिन मृतक के परिजनों ने एसडीएम मेजा की आने की मांग करते रहे लेकिन एसडीएम मेजा लगभग 3 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची इसके पहले आईपीएस एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंचकर परिजनों को भरोसा देते हुए कहा कि क्रेशर प्लांट के मालिक व ट्रैक्टर के मालिक ड्राइवर को बख्शा नहीं जाएगा मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी फिर मृतक के परिजन मानने को तैयार नहीं हुए परिजनों का कहना था कि एसडीएम मेजा मौके पर आए और हमारी मांगों को पूरा करें
तीन घंटे बाद पहुंची एसडीएम मेजा
तीन घंटे बाद पहुंची घटनास्थल पर एसडीएम मेजा रेनू सिंह के आश्वासन पर शव को पुलिस के हवाले किया गया एसडीएम मेजा रेनू सिंह ने भी परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
क्रेशर प्लांट में मजदूर मजदूरी करके परिवार का करता था भरण पोषण
बंगलिया पहाड़ स्थित पत्थर लाद कर निकल रहे ट्रैक्टर से कुचलने से मुन्नू उर्फ रामचंद्र की मौत होने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा हालांकि इलाकाई पुलिस खोज में जुटी रही
मृतक के परिजनों ने मुआवजे का मांग किया
बता दें कि मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग की ज़िद करते रहे और शव को देने से इनकार कर दिया फिर एसडीएम मेजा व एसपी यमुनापार के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया एसपी यमुनापार सहित कई थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद बतादें की घटना की जानकारी होते ही एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए इस दौरान करछना सीओ अवधेश शुक्ला मेजा इंस्पेक्टर सुनील कुमार बाजपेई कोरांव थाने की पुलिस फोर्स रही।



