Latest

भवानीपुर गांव में जीवित व्यक्ति को दिखाया मृतक सूची से नाम कांटा कार्रवाई की मांग

भवानीपुर गांव में मतदाता सूची में धांधली किए जाने का आरोप

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माण्डा क्षेत्र के भवानीपुर गाँव की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है भवानीपुर गाँव के कई मतदाताओं ने एसडीएम मेजा को शिकायती पत्र देकर गड़बड़ी दूर किए जाने की मांग की है।आरोप है कि बीएलओ प्रमोद कुमार के मिलीभगत से जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाया गया आरोप है की भवानीपुर गाँव के जीवित दो व्यक्तियों को मृत दिखाकर मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया।बतादें की सूची से बाहर करने पर मामला गर्मा गया है मंगलवार को भवानीपुर गाँव के दर्जनों मतदाताओं ने एसडीएम मेजा रेनू सिंह को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बीएलओ ने जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करते हुए मतदाता सूची से नाम काट दिया है।भवानीपुर गाँव के वार्ड संख्या छह मकान संख्या 15 मिन्ना पुत्र नचकउ व वार्ड संख्या दस मकान संख्या 20 संगमलाल पुत्र अमृतलाल को मृत दिखाकर मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है आरोप है।भवानीपुर ग्राम पंचायत के चंद्रमणी मिश्र रिंकू कमलेश अजय कुमार वीना दिनेश कुमार सावित्री मिश्र बृजेश कुमार भोलानाथ आंचल विद्याशंकर अंकित निशा देवी स्नेहलता आशा देवी अवधेश कुमार आदि ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाया है। मतदातओं ने बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं मतदाताओं ने चेतावनी दी है कि अगर बीएलओ के ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button