Latest

काेरोना: एसआरएन में अब एक भी संक्रमित नहीं, वार्ड खाली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज जनपद के लिए यह अच्‍छी खबर है। वह यह कि लेवल थ्री कोविड-19 अस्‍पताल बनाए गए स्‍वरूपरानी नेहरू यानी एसआरएन अस्‍पताल में एक भी कोरोना वायरस संक्रमित मरीज नहीं है। यानी सभी मरीज स्‍वस्‍थ होकर वापस अपने घर जा चुके हैं। अब इस अस्‍पताल में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं हैं। इससे यहां के चिकित्‍सकों ने भी राहत की सांस ली है।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान एसआरएन को कोराेना का लेवल थ्री, बेली अस्‍पताल को लेवल टू बनाया गया था। कोरोना संक्रमितों से ओवरलोड हो चुके लेवल थ्री कोविड अस्पताल को भी अब बड़ी राहत मिली है। लेवल थ्री कोविड अस्पताल यानी स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में अब एक भी संक्रमित नहीं रह गए हैं। इसका वार्ड नंबर आठ पूरी तरह से खाली हो गया है। मंगलवार को दो संक्रमितों के डिस्चार्ज होने के साथ अस्पताल संक्रमितों से मुक्त हो गया है।
कोरोना संक्रमण के नए केस इधर बीच शहर मेें कम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केवल एक संक्रमित ही मिला। पांच लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 घंटे में 8009 लोगों के सैंपल लिए गए।

Related Articles

Back to top button