महाविद्यालय बेपरवाह, छात्रों का आंदोलन आमरण अनशन में तब्दील

विशेष प्रतिनिधि, इलाहाबाद। यहां डिग्री कॉलेज में चल रहे क्रमिक अनशन को महाविद्यालय प्रशासन के तानाशाही रवैये से आहत हो कर छात्रों ने आमरण अनशन में बदल दिया है।

कल प्राचार्य छात्रों के समक्ष आये थे पर वो कुर्सी पर बैठे थे और छात्र ज़मीन पर बिना दरी के बैठे थे क्योंकि महाविद्यालय प्रशासन ने दरी देने से मना कर दिया था।

आमरण अनशन पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रफुल्ल देव शुक्ला, पूर्व उपमंत्री आयुष मिश्रा, छात्रनेता रोहित पटेल और छात्रनेता शुभम मिश्रा बैठे हैं।
लगातार महाविद्यालय प्रशासन और कीडगंज थाना प्रभारी द्वारा एफ आई आर की धमकी मिल रही है। छात्र शौचालय, ज़र्ज़र इमारतों की मरम्मत, सी सी टी व़ी कैमरा, रंगाई-पुताई आदि जैसी 8 सूत्रीय माँगों को लेकर अनशन पर बैठे हैं।
इस दौरान कनक त्रिपाठी, बिशु शुक्ला, शुभेन्द्र देव, हनु मिश्रा, अभिषेक, अलोक आदि उपस्थित रहे।



