4.13 लाख बच्चे पहनेंगे हरियाणा के जूते
बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को वितरण के दिए निर्देश
( विनय कुमार मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 8 तक में पढऩे वाले वाले 4,13,039 लाख बच्चे हरियाणा के जूते पहनेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरियाणा की फर्म को सप्लाई आदेश जारी करते हुए खंड शिक्षाधिकारियों को 25 जनवरी से पहले वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल पूरे प्रदेश में जूते की गुणवत्ता में शिकायत के मद्देनजर अबकी अधिक सतर्कता बरती जा रही है।
सप्लायर ने 12 महीने की वारंटी ली है। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए नि:शुल्क जूता वितरण किया जाना है। बच्चों को जूता वितरण की निगरानी के लिए ब्लॉक स्तर पर एक टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट बीएसए को देगी। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि 18 जनवरी तक मोजा भी वितरित किया जाना है। बैग वितरण की अंतिम तिथि 2 फरवरी रखी गई है।




