Latest

आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि दयानन्द सभागार का लोकार्पण

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि दयानन्द सभागार का लोकार्पण किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम आरम्भ हुआ।

मुख्य अतिथि,पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज जोन, के.पी. सिंह जी ने कहा कि कोई भी संस्था एक मल्टीपर्पस हॉल के बिना अधूरी होती है। स्वामी दयानन्द जी ने स्त्री शिक्षा का जो सपना देखा है ।

उसे यह महाविद्यालय ऊंचाइयों पर ले जायेगा। डीन सी.डी.सी. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रो० पंकज कुमार जी ने कहा सभी संघटक महाविद्यालयों के मध्य निरन्तर प्रगति करते हुए आर्य कन्या अपनी एक विशिष्ट पहचान बना रहा है, इसके लिए प्रशंसा का पात्र है।

ट्रिपल सी एवं ईश्वर शरण महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो0 आनन्द शंकर सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति समावेशी शिक्षा पर बल दे रही है। नए-नए संकायो को खोलते हुए आर्य कन्या भी उस दिशा की ओर बढ़ रहा है। चीफ प्रॉक्टर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रो० हर्ष कुमार ने कहा आर्य कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष, शासी निकाय, पंकज जायसवाल जी के नेतृत्व में उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है। गवर्निंग बॉडी के सदस्य एवं पूर्व प्राचार्य सी0एम0पी0 डिग्री कॉलेज प्रो0 आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के मध्य आर्य कन्या महाविद्यालय की अपनी अलग पहचान है। क्योंकि यह महर्षि दयानन्द के उद्देश्यों पर प्रगति कर रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अर्थना सिंह ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि छात्राएं सपना देखें। ईश्वर किसी को भी थाली परोस के नही देता है। लक्ष्य की ओर प्रयास करना आवश्यक
है तभी सफलता हासिल होगी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रगति के दर्पण, ग्यूज लेटर का भी विमोचन किया गया। इसका संपादन डॉ0 ममता गुप्ता और डॉ0 ज्योति रानी जायसवाल ने किया। अध्यक्ष शासी निकाय ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि गुरूजनों के आशीर्वाद से वह एक संकल्प पूरा करते ही दूसरा संकल्प लेते हैं और उसे पूरा करने में पूरी लगन से जुट जाते हैं। आपने 40 कमरों के निर्माण और विज्ञान संकाय की दिशा में प्रयास करने का संकल्प किया। इस अवसर पर श्री मदन
जायसवाल जी को सभागार में उनके द्वारा आर्थिक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ रमा सिंह ने किया। संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ प्रेम
मलिक विभागाध्यक्ष, संगीत विभाग, इ०वि०वि०, टॉ0 मंजू सिंह कोआर्डिनेटर एन एस.एस., श्री अरुणेश जायसवाल, श्री रवीन्द्र जायसवाल, टो० सुधा उपाध्याय, डॉ० इला मालवीय, डॉ0 संध्या श्रीवास्तव, डॉ रेनू जैन, डॉ कल्पना वर्मा, डॉ. मधुरिमा वर्मा, डॉ0 नीलांजना जैन, डॉ. अमित पाण्डेय, डॉ0 मुदिता तिवारी, डॉ० स्मिता माधवी निराला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button