Latest

मेलाधिकारी ने ओम नम: शिवाय का विशाल अन्नक्षेत्र शुभारंभ के लिये किया भूमि पूजन

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेलाधिकारी प्रयागराज विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि प्रयागराज के माघ मेला में बहुत सारी संस्थाओं के शिविर लगते है ।

लेकिन समाज सेवा का जो जज़्बा ओमअन्नक्षेत्र आज से होगा शुरू : गुरूदेव नम: शिवाय संस्था में देखने को मिलता है वह और कही नही मिलता है। यह बातें माघ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने ओम नम: शिवाय के अन्नक्षेत्र के लिये परेड के फोर्ड रोड चौराहे पर मंगलवार को भूमि पूजन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 के दौरान मार्च-2020 से लाकडाउन के दौरान ओम नम शिवाय संस्था के लोगो ने प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या में दिन – रात विशाल अन्नक्षेत्र चलाकर प्रभावित लोगों की मदद किया था। उसी तरह से माघ मेला, अर्द्ध कुंभ मेला और कुंभ मेला के दौरान लाखों लोगों की कई स्थानों पर दिन – रात विशाल अन्नक्षेत्र चलाकर सेवा की है। ओम नम शिवाय संस्था के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि प्रतिदिन एक लाख लोगों को 10 स्थानों पर दिन – रात खाना खिलाया जायेगा। इसके लिये देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब एक हजार स्वयंसेवक आये है ।

Related Articles

Back to top button