देश

यूपी STF ने जेई भर्ती में बड़ी धांधली का किया भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

इलाहाबाद। यूपी एसटीएफ ने एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद यूपी पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2018 में बड़ी धांधली का खुलासा करते हुए 12 लोगों गिरफ्तार किया है. एसटीएफ ने गिरफ्तार युवकों के पास से बड़ी संख्या में कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, और साढ़े सात लाख रुपये कैश बरामद किये हैं. पकड़ा गया गिरोह 14 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का ठेका लेता था.

एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि एमी एडमिन सॉफ्टवेर के जरिए सॉल्वर गैंग कंप्यूटर को रिमोट पर लेकर ऑनलाइन पेपर हल करवाता था. इसके अलावा गैंग के पास से कुछ मैन्युअल पेपर भी मिले हैं जो अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले उपलब्ध कराये जाते थे.

एसटीएफ जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा कराने वाली एजेंसी अप्टेक के कोह्क्ले दावों की भी जांच कर रही है, जिसका फायदा सॉल्वर गैंग ने उठाया.

11 फ़रवरी को आयोजित हुई परीक्षा में धांधली की लिखित शिकायत 26 हजार अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी.


जांच के दौरान एसटीएफ ने इलेक्ट्रॉनिक डाटा से संदिग्ध अभ्यर्थियों को अलग कर उनसे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरंपता चला कि सिर्फ यूपीपीसीएल की ओर से आयोजित परीक्षा में ही नहीं बल्कि सहायक समीक्षा अधिकारी अपर निजी सचिव के पदों पर हुई भर्ती में भी धांधली हुई है.

आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक सभी भर्ती परीक्षाओं में धांधली केंद्र प्रबंधक की मिलीभगत से की गई. लैब के कंप्यूटर को हैक कर उनका रिमोट पर एक्सेस दिया गया. यानी केंद्र पर परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी ओरिजिनल था, लेकिन उसके कंप्यूटर रिमोट पर एक्सेस हो रहा था.

इनकी हुई गिरफ्तारी

लखनऊ के जेके स्कूल के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह यादव, प्रबंधक महावीर प्रसाद डिग्री कॉलेज डॉ अमित सिंह, आजमगढ़ के संजय राजभर, लैब टेक्निशियन महावीर प्रसाद डिग्री कॉलेज, बलिया के दीपमणि यादव (जेके पब्लिक कॉलेज), अम्बेडकरनगर जे संजय कुमार जायसवाल, मऊ के अभय यादव, देवरिया के धीरेन्द्र वर्मा और संजय कुमार गौड़, लखनऊ के सैयद अफसर हुसैन और इलाहाबाद के विपिन कुमार सिंह को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button