आंधी ने उमस भरी गर्मी को झेल रहे लोगों को दी राहत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज व आसपास के जिलों में शनिवार की शाम को अचानक मौसम बदल गया। पहले तेज हवा फिर तेज आंधी चलने लगी। आसमान में बादल भी छा गए हैं। इससे लोगों को बारिश की उम्मीद भी नजर आ रही है। आंधी ने उमस भरी गर्मी को झेल रहे लोगों को राहत दी। वहीं आंधी से राह चलते लोगों को परेशानी भी हुई।
*23 व 24 मई को बारिश की उम्मीद*
बता दें कि मौसम विभाग ने पिछले दिनों तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। इसी माह बारिश की उम्मीद भी जताई है। यूं तो आसमान में बादलों की आवाजाही दो दिनों है। आर्द्रता 68 प्रतिशत होने की वजह से मौसम में उमस का भी भरपूर असर रहा। उमस में ऐसे ही इजाफा होने पर 23 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। 24 मई के अलावा एक-दो दिन और भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। वैसे आज यानी 21 मई को भी प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी।




