समाजवादी नेता, पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर जयन्ती पर उन्हे कुछ इस तरह याद किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l महान समाजवादी नेता बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती पर आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में उनके चित्र पर फूल माला अर्पित कर नमन किया गया l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने स्व कर्पूरी ठाकुर जी को महान समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि गरीब और पिछड़ी जाति के घर में जन्म लेने वाले स्व कर्पूरी जी ने अपने संघर्षों और समाजवादी चरित्र के बल पर राजनैतिक ऊँचाईयों को हासिल कर बिहार प्रांत के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का काम किया है l उनके आदर्शों को आज की नयी पीढ़ी को अनुकरण करने की जरूरत है l इस अवसर पर योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, श्रीमति गीता पासी,मुशिर अहमद,नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, सन्तोष यादव, कृपा शंकर बिंद, रूप नाथ यादव एडवोकेट,उरूज अहमद, गुफ रन मालिक, जनार्दन यादव, सुरेश पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, दाया शंकर आदि मौजूद रहे l



