Latest

बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित

सीतापुर के पंकज अव्वल, बिहार के अजय को दूसरा स्थान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने-अपने राज्य रैंक, कैटेगरी रैंक और मार्क्स लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे यूनिवर्सिटी के चेयरमैन कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने जारी किए।
सीतापुर के पंकज कुमार ने परीक्षा में पहला स्थान (299.333 अंक) प्राप्त किया है। वहीं बिहार के सीतामढ़ी के अजय कुमार दूसरे स्थान पर (295 अंक) रहे हैं। परीक्षार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की बेवसाइट पर लॉगिन करके अपना प्राप्तांक, स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक देख सकते हैं। काउंसलिंग के लिए भी स्टूडेंट्स को जल्द से जल्द जानकारी दी जाएगी। नया सेशन अक्टूबर या नवंबर 2020 से शुरू किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button